लातेहार पुलिस अलर्ट,देर रात तक चला सर्च अभियान, चोर गिरोह और नशा कारोबारियों पर कड़ी नजर

लातेहार : लातेहार पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के निर्देश पर मंगलवार देर रात अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) संदीप कुमार गुप्ता के नेतृत्व में लातेहार थाना क्षेत्र में व्यापक सर्च एवं चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान में लातेहार थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिन्हा सहित पुलिस बल के जवान शामिल रहे। पुलिस ने विभिन्न इलाकों, चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर सघन तलाशी और जांच अभियान चलाया।इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों, चोर गिरोह के सदस्यों तथा अफीम और ड्रग्स के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों पर विशेष निगरानी रखी गई। पुलिस ने देर रात तक चौक-चौराहों पर वाहन जांच, दुकानों का निरीक्षण और आने-जाने वाले लोगों की पहचान की जांच की।एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता ने दुकानदारों को देर रात तक दुकान बंद करने का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि निर्धारित समय के बाद कोई भी दुकान खुली मिलने पर संबंधित संचालक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने स्पष्ट किया कि जिले में अपराध नियंत्रण, चोरी की घटनाओं पर रोक और नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

रिपोर्टर : बब्लू खान 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.