थाना प्रभारी ने निजी खर्च से कराई एनएच-22 के गड्ढों की मरम्मत, राहगीरों को मिली राहत

बालूमाथ :  बालूमाथ-रांची-चतरा एनएच-22 पर मुरपा मोड़ स्थित पंजाब नेशनल बैंक के समीप सड़क पर बने खतरनाक गड्ढे की मरम्मत बालूमाथ थाना प्रभारी अनुभव सिन्हा ने अपने निजी खर्च से कराई। लंबे समय से सड़क पर बने इस गड्ढे के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। कई बार दोपहिया वाहन चालक असंतुलित होकर गिर चुके थे, जिससे दुर्घटनाएं भी हुई थीं। थाना प्रभारी अनुभव सिन्हा ने बताया कि एनएच-22 पर बने गड्ढों के कारण आम लोगों की सुरक्षा प्रभावित हो रही थी। लगातार मिल रही शिकायतों और दुर्घटनाओं की जानकारी के बाद उन्होंने जनहित को देखते हुए अपने निजी खर्च से गड्ढे की मरम्मत कराने का निर्णय लिया। सड़क की मरम्मत होने के बाद स्थानीय लोगों, राहगीरों और वाहन चालकों ने राहत की सांस ली। लोगों ने थाना प्रभारी की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे दुर्घटनाओं की आशंका कम होगी और आवागमन पहले की अपेक्षा अधिक सुरक्षित हो सकेगा। मरम्मत कार्य के दौरान एएसआई अजय पासवान, आईआरबी आरक्षी चंदन कुमार, शिव कुमार सहित कई पुलिसकर्मी एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

रिपोर्टर : मो० अरबाज

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.