SIR-2026 के प्रथम चरण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ सम्मानित

लातेहार - विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR)-2026 के प्रथम चरण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले गारू प्रखंड के तीन बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को प्रखंड विकास पदाधिकारी  अभय कुमार ने सम्मानित किया। सम्मानित बीएलओ में बूथ संख्या-218 की अरुणा उरांव, बूथ संख्या-226 की मंजिता कुमारी तथा बूथ संख्या-233 की बसंती देवी शामिल हैं। बीडीओ अभय कुमार ने कहा कि SIR-2026 के प्रथम चरण के दौरान सौंपे गए कार्यों का इन बीएलओ ने समयबद्ध, पारदर्शी एवं जिम्मेदारीपूर्ण ढंग से सफलतापूर्वक निष्पादन किया। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन से निर्वाचन संबंधी कार्यों को गति मिली है। उन्होंने सम्मानित बीएलओ को बधाई देते हुए कहा कि भविष्य में भी इसी समर्पण,निष्ठा और उत्तरदायित्व के साथ कार्य करते हुए निष्पक्ष एवं सफल निर्वाचन प्रक्रिया में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

कार्यक्रम में प्रखंड कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने सम्मानित बीएलओ के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

रिपोर्टर - बब्लू खान 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.