दिशोंम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर पूर्व विधायक प्रतिनिधि प्रभात कुमार के कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा
लातेहार : झारखंड आंदोलन के प्रणेता एवं पद्म भूषण स्वर्गीय दिशोंम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर मंगलवार को झामुमो नेता सह पूर्व विधायक प्रतिनिधि प्रभात कुमार के आवासीय कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान झामुमो नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय शिबू सोरेन के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए प्रभात कुमार ने कहा कि दिशोंम गुरु शिबू सोरेन का पूरा जीवन संघर्ष, त्याग और जनसेवा का प्रतीक रहा। उन्होंने आदिवासियों, किसानों, मजदूरों और समाज के वंचित वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। झारखंड राज्य के गठन में उनका ऐतिहासिक योगदान हमेशा स्वर्ण अक्षरों में याद किया जाएगा।उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन के विचार, सादगी, संघर्ष और जनता के प्रति समर्पण की भावना आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करती रहेगी। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प भी लिया।
कार्यक्रम में झामुमो नेता अंकित पांडेय, विशाल कुमार, लालदीप यादव, राजू विश्वकर्मा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। श्रद्धांजलि सभा का समापन दो मिनट का मौन रखकर किया गया।
रिपोर्टर : बब्लू खान
No Previous Comments found.