चेक पोस्ट संख्या-12 बंद कराने की मांग को लेकर हाईवा ऑनर एसोसिएशन की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू

बालूमाथ : बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र में सीसीएल द्वारा संचालित मगध कोल परियोजना के चेक पोस्ट संख्या-12 को बंद कराने समेत ट्रांसपोर्टिंग जर्जर सड़क को बनाने की मांग को लेकर लातेहार जिला हाईवा ऑनर एसोसिएशन के बैनर तले बुधवार से 12 नंबर बैरियर (चेक पोस्ट) के समीप अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दिया। मौके पर जानकारी देते हुए हाईवा ऑनर एसोसिएशन के सचिव मो० शहनवाज ने कहा कि चेक पोस्ट संख्या-12 आरएफआईडी बैरियर में वाहन नम्बर स्कैन होने घंटो समय लगने के कारण वाहनों की लंबी कतार लग रही है । जिसके कारण पहले जहां एक हाईवा दिन भर में चार बार साइडिंग कोयला लोड कर पहुंच जाता था। वहीं अब वह घटकर महज दो बार रह गया है। जिससे हाईवा मालिकों के सामने रोजगार का संकट उत्पन्न होता जा रहा है। और स्थानीय हाईवा मालिकों और ट्रांसपोर्टरों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।इसके अलावा कोयला परिवहन मार्ग में कई जगह गड्ढे हो गए है। जिससे परेशानी हो रही है। जब तक मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता तब तक आंदोलन जारी रहेगा। वही हाईवा ऑनर एसोसिएशन द्वारा किए जा रहे आंदोलन को लेकर एसोसिएशन से वार्ता के लिए मगध परियोजना पदाधिकारी सुधीर कुमार सिन्हा, सीसीएल पदाधिकारी चंदन चटराज, प्रोजेक्ट सिविल इंजीनियर मो० अदनान पहुंचे। लेकिन ठोस निर्णय नहीं निकल पाया इसके बाद हाईवा ऑनर एसोसिएशन ने आगे भी आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया। वही संगठन द्वारा किए जा रहे इस आंदोलन से मगध कोलियरी में ट्रांसपोर्टिंग कार्य ठप हो गया है जिससे सरकार को राजस्व की बड़ी क्षति होने की संभावना है। मौके पर मो० मुजम्मिल हुसैन, चेतलाल रामदास, देवपाल प्रसाद सुबोध कुमार, मो० जैद, समेत कई लोग उपस्थित थे।

रिपोर्टर : मो० अरबाज 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.