ब्रजपात की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

बालूमाथ :  एकीकृत बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र के साल्वे ग्राम में बुधवार की देर शाम ब्रजपात की चपेट में आने से एक 41 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई।घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बलराम उरांव 41 वर्ष पिता भोला उराँव ग्राम साल्वे थाना बारियातू निवासी खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान तेज बारिश के बीच हुए ब्रजपात की चपेट में वह आ गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों एवं परिजनों की मदद से उसे इलाज के लिए बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां चिकित्सक डॉ० चंदन कुमार ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं घटना की सूचना पाकर बरियातू पुलिस बालूमाथ अस्पताल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लातेहार भेज दिया है।

रिपोर्टर : मो० अरबाज 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.