भाजपा गारू मंडल में कमिटी का विस्तार, नए पदाधिकारियों की घोषणा
गारू : भारतीय जनता पार्टी गारू मंडल की संगठनात्मक मजबूती को लेकर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर परिसर में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुनेश्वर सिंह ने की। इस दौरान मंडल कमिटी का विस्तार करते हुए नए पदाधिकारियों को मंडल अध्यक्ष सुनेश्वर सिंह नें घोषणा की। घोषित पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष पद के रूप में शिवकुमार सिंह, श्रीमती अनीता देवी, शिवशंकर सिंह एवं मनबहाल सिंह, एवं महामंत्री पद पर संतोष यादव एवं कृपाल उरांव, मंत्री पद पर रघुवर सिंह, शिवनाथ सिंह, ज्ञानमानी देवी एवं पूनम देवी, कोषाध्यक्ष पद पर रामकुमार उरांव तथा कार्यालय मंत्री पद पर गौतम कुमार का चयन किया गया।
मंडल अध्यक्ष सुनेश्वर सिंह ने कहा कि नई टीम संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करेगी। उन्होंने सभी नव-मनोनीत पदाधिकारियों को बधाई देते हुए पार्टी की नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं ने नवगठित कमिटी का स्वागत करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
रिपोर्टर : बब्लू खान
No Previous Comments found.