सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को मिला एक चिकित्सक, स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने किया स्वागत

बालूमाथ :  गुरुवार को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा पदाधिकारी के रूप में डॉ विजय लकड़ा ने योगदान दिया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने नवपदस्थापित चिकित्सक का स्वागत किया। सांसद प्रतिनिधि प्रेम प्रसाद गुप्ता, बालूमाथ मुखिया नरेश लोहरा,आयुध चिकित्सक डॉ सुरेंद्र कुमार व सीएचसी कर्मियों ने चिकित्सा पदाधिकारी का बुके भेंटकर व शॉल ओढ़ाकर जोरदार स्वागत किया। डॉ विजय लकड़ा का हाल ही में चिकित्सा पदाधिकारी के रूप में बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थापना हुआ है। तबादले से पहले वह गुमला जिला के बसिया रेफरल अस्पताल में बतौर चिकित्सा पदाधिकारी कार्यरत थे। मौके पर डॉ विजय लकड़ा ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बालूमाथ में इससे पहले भी सेवा का अवसर मिला है। यहां के लोग मिलनसार एवं परस्पर सहयोग की भावना रखने वाले हैं। दोबारा यहां के लोगों की सेवा का अवसर मिला है। बालूमाथ को स्वस्थ्य बनाने में आम लोगों के सहयोग के साथ जागरूक होने की जरूरत है। सांसद प्रतिनिधि प्रेम प्रसाद गुप्ता ने कहा कि पूर्व में इनके द्वारा किए गए सेवा को आज भी बालूमाथ की जनता अपने दिलों में संजोए हुए है। यह हम सबों का सौभाग्य है कि पुनः इनकी सेवा बालूमाथ की जनता को मिली है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अशोक कुमार ने भी नए चिकित्सा पदाधिकारी की पदस्थापना पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आने वाले मरीजों को राहत मिलेगी। डॉ सुरेंद्र कुमार ने भी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विजय लकड़ा का स्वागत किया। मौके पर श्याम सुंदर यादव, विनोद बिहारी गुप्ता, अमन प्रेम, चंदन गुप्ता, राम लाल यादव, मिथलेश कुमार, मजहर आलम, दीपक यादव, सहित कई स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।

रिपोर्टर : मो० अरबाज 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.