बारियातू में मोटरसाइकिल चेकिंग अभियान तेज, बिना हेलमेट चलने वालों पर होगी कार्रवाई
लातेहार : सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से बारियातू थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास के नेतृत्व में नियमित रूप से मोटरसाइकिल चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास ने बताया कि यह जांच अभियान रूटीन अभियान के तहत लगातार जारी रहेगा।अभियान के दौरान दोपहिया वाहन चालकों के हेलमेट, वाहन के आवश्यक दस्तावेज तथा अन्य सुरक्षा मानकों की जांच की जा रही है। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों पर भी विशेष नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाना न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि यह चालक के जीवन के लिए भी गंभीर खतरा है। बिना हेलमेट पकड़े जाने पर नियमानुसार चालान किया जाएगा। उन्होंने सभी वाहन चालकों से अपील की कि वे अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए हमेशा हेलमेट पहनकर ही वाहन चलाएं। थाना प्रभारी ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली गंभीर चोटों और मौतों को कम करने में हेलमेट की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।इसलिए लोगों को अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना है।
रिपोर्टर : मो० अरबाज
No Previous Comments found.