छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में भाजपाइयों ने किया सड़क जाम

लातेहार : JPSC-JSSC छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदेश भाजपा के झारखंड बंद के आह्वान पर लातेहार थाना चौक पर भाजपाइयों ने जिला अध्यक्ष बंशी यादव के नेतृत्व में  सड़क जाम कर प्रदर्शन किए  कार्यकर्ताओं ने टायर जलाकर सरकार विरोधी नारे लगाए। सीबीआई  जांच हो आदि । सड़क जाम से तीनों ओर वाहनों की कतार लग गई। 

सड़क जाम की सूचना मिलने पर एसआई विश्वजीत प्रसाद सिंह व पुअनि रामाकांत गुप्ता मौके पर पहुंच कर भाजपाइयो से जाम हटाने की अपील की. इस दौरान अधिकारी व भाजपा नेताओं के बीच तीखी नोक झोक भी देखी गई . प्रदर्शन में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजधानी प्रसाद यादव, पूर्व विधायक हरे कृष्ण सिंह, जिला उपाध्यक्ष राकेश कुमार दुबे, जिला महामंत्री अमलेश सिंह व छोटू राजा, नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह, रामदेव सिंह, रघुवीर यादव, जिला मंत्री मुकेश कुमार पांडेय, पिंटू रजक, सोनू सिंह, पंकज यादव, नागमणी, गौतम साहू आदि मौजूद थे. जिला मुख्यालय समेत मनिका, महुआडांड़ व चंदवा आदि प्रखंडों में भी भाजपाई सड़कों पर उतर कर बंद को सफल बनाने की.अपील किया गया है  हालांकि पुलिस प्रशासन से वार्ता के बाद तकरीबन एक घंटे बाद जिला मुख्यालय में जाम हटा लिया. गया है।

रिपोर्टर : बब्लू खान 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.