JSLPS के 372 डाटा एंट्री ऑपरेटरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल दूसरे दिन भी जारी
लातेहार : झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) में कार्यरत 372 डाटा एंट्री ऑपरेटरों द्वारा अपनी लंबित एवं जायज मांगों को लेकर शुरू किया गया अनिश्चितकालीन हड़ताल गुरुवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। आंदोलनरत डाटा एंट्री ऑपरेटरों का कहना है कि वे वर्षों से JSLPS के विभिन्न स्तरों पर पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इसके बावजूद उनकी लंबित मांगों पर अब तक अपेक्षित सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया है। कर्मचारियों की प्रमुख मांग Model HR Manual के अनुरूप L-7 वेतन/पारिश्रमिक का लाभ प्रदान करना है। उनका कहना है कि कार्य की प्रकृति, योग्यता, जिम्मेदारी और वर्षों के अनुभव को देखते हुए उन्हें उचित वेतन संरचना एवं सम्मानजनक पारिश्रमिक मिलना चाहिए। महासंघ के महामंत्री सुनील कुमार साह ने कहा कि 372 डाटा एंट्री ऑपरेटर एकजुट होकर अपने अधिकार और सम्मान की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन किसी व्यक्ति या संस्था के विरोध में नहीं है, बल्कि वर्षों से लंबित जायज मांगों के समाधान के लिए लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से किया जा रहा है।
संघ ने सरकार एवं संबंधित विभाग से अपील की है कि डाटा एंट्री ऑपरेटरों की मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेते हुए आंदोलन का सम्मानजनक समाधान निकाला जाए।
महासंघ ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस एवं संतोषजनक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक अनिश्चितकालीन आंदोलन जारी रहेगा।
“वर्षों की सेवा का सम्मान चाहिए, अधिकार चाहिए — L-7 चाहिए।”
जारीकर्ता:
डाटा एंट्री ऑपरेटर संघ, JSLPS
जिला इकाई – लातेहार
रिपोर्टर : बब्लू खान
No Previous Comments found.