पूर्णा केडू में नाग पंचमी पर निकली भव्य कलश यात्रा, सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल
लातेहार - नाग पंचमी के पावन अवसर पर आज सदर प्रखंड के पूर्णा केडू ग्राम में भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। धार्मिक आस्था और उत्साह से परिपूर्ण इस कलश यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया। कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। भक्ति एवं धार्मिक जयघोष से पूरा गांव भक्तिमय हो उठा। महिलाओं एवं अन्य श्रद्धालुओं ने कलश धारण कर पूरे उत्साह के साथ यात्रा में हिस्सा लिया। इस अवसर पर नाग देवता की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की गई। आयोजन को लेकर ग्रामीणों में भी काफी उत्साह रहा।
रिपोर्टर - बब्लू खान
No Previous Comments found.