लातेहार में छात्रा सुरक्षा को लेकर विधायक प्रतिनिधि ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन, 'एंटी-रोमियो स्क्वाड' और गश्त बढ़ाने की मांग
लातेहार : नगर स्थित बालिका शिक्षण संस्थानों के आसपास मनचलों और असामाजिक तत्वों के जमघट पर रोक लगाने के लिए लातेहार विधायक प्रतिनिधि गौरव दास जी एवं नेहा साहू जी ने लातेहार थाना प्रभारी को एक ज्ञापन सौंपा है।
ज्ञापन में बताया गया है कि लातेहार महिला डिग्री कॉलेज, SOE CM Excellence गर्ल्स स्कूल, राजकीय +2 उच्च विद्यालय, गांधी इंटर कॉलेज, बनवारी साहू महाविद्यालय एवं नर्सिंग कॉलेज में रोजाना सैकड़ों छात्राएं पढ़ने आती हैं। स्कूल-कॉलेज खुलने और छुट्टी के समय इन परिसरों के बाहर असामाजिक तत्व छात्राओं पर कमेंट कसते हैं, जिससे असुरक्षा का माहौल बनता है।
विधायक प्रतिनिधि ने पुलिस प्रशासन से निम्नलिखित प्रमुख मांगें की हैं:
विशेष गश्त: सुबह 07:00 से 09:00 बजे और दोपहर 02:00 से 03:00 बजे के बीच 'एंटी-रोमियो स्क्वाड' और पुलिस मोबाइल वैन की नियमित गश्त सुनिश्चित की जाए।
सख्त कार्रवाई: शिक्षण संस्थानों के आसपास बेवजह घूमने वाले संदिग्धों की चेकिंग कर उन पर तुरंत कानूनी कार्रवाई हो।
सादे लिबास में पुलिस बल: छुट्टी के समय प्रमुख चौराहों और कॉलेज गेट्स पर सादे कपड़ों में महिला व पुरुष पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाए।
विधायक प्रतिनिधि गौरव दास ने कहा कि बेटियों को सुरक्षित और भयमुक्त माहौल प्रदान करना प्राथमिकता है, जिसके लिए पुलिस प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की अपेक्षा की गई है। साथ विधायक प्रतिनिधि दीपक पासवान जी, अमित सोनी जी एवं दीपक कुमार जी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : बब्लू खान
No Previous Comments found.