सांप के डंसने से दो लोग गंभीर, एक लातेहार व दूसरा रिम्स रेफर
बालूमाथ : प्रखंड क्षेत्र में विषैले सांप के डंसने से दो लोगों की हालत गंभीर हो गई। दोनों को परिजनों ने तत्काल बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, नवादा सिमरिया निवासी राकेश कुमार 18 वर्ष पिता कारू भुइयां अपने घर के समीप था। इसी दौरान विषैले सांप ने उसे डंस लिया, जिससे वह मौके पर ही अचेत हो गया। परिजनों ने तत्काल उसे बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सकों द्वारा जांच एवं उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए लातेहार रेफर कर दिया गया। वहीं, चेटूआग, बालूमाथ निवासी नंदलाल गंझू 5 वर्ष पिता गोविंद गंझू घर के समीप खेल रहा था इसी बीज विषैले सांप ने डंस लिया। सांप के डंसने के बाद उसकी स्थिति बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। चिकित्सक अलीशा टोप्पो एवं खुशबू कुमारी ने जांच के बाद प्राथमिक उपचार किया। स्थिति गंभीर देखते हुए नंदलाल गंझू को बेहतर उपचार के लिए रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया गया। घटना के बाद दोनों के परिजनों में चिंता का माहौल है।
रिपोर्टर : मो० अरबाज
No Previous Comments found.