केंद्र सरकार के कथित ‘काले कानून’ के विरोध में झामुमो की बैठक, आंदोलन की रणनीति पर हुआ मंथन

लातेहार : केंद्र सरकार द्वारा पारित कथित ‘काले कानून’ के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) लातेहार नगर कमिटी एवं प्रखंड कमिटी की संयुक्त बैठक जिला कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के पर्यवेक्षक अरुण दुबे एवं प्रभात कुमार की उपस्थिति में केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ आगे की रणनीति पर चर्चा की गई।

बैठक में केंद्रीय सदस्य सुदामा प्रसाद, नगर अध्यक्ष रिंकू कच्छप, प्रखंड अध्यक्ष आर्सेन तिर्की, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा अंकित पाण्डेय सहित पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।

बैठक के दौरान नेताओं ने केंद्र सरकार के कानून को लेकर अपनी आपत्ति जताते हुए कहा कि पार्टी जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर लगातार आवाज उठाती रही है। कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और सरकार की नीतियों के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से जनता के बीच जागरूकता अभियान चलाने पर भी चर्चा की गई।

बैठक में अरशद अंसारी, एहसान अंसारी, मोहन भुइयां, धनदेव राम, श्रीराम सिंह, राजू विश्वकर्मा, अशोक यादव, राकेश अग्रवाल, हासन अंसारी, रोमीकांत एक्का, सुनील भुइयां, राजू भुइयां, नंदकिशोर पासवान समेत सैकड़ों झामुमो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्टर : बब्लू खान 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.