चंदवा में झामुमो ने आंदोलन की रणनीति तय, 19 अगस्त को लोहरसी बाजार टांड़ में जागरूकता अभियान

चंदवा :   जिला अध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव के निर्देशानुसार मंगलवार को चंदवा प्रखंड स्थित पथ निर्माण विभाग के डाक बंगला में झामुमो प्रखंड कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मनोज चौधरी ने की। बैठक में केंद्र सरकार द्वारा लाए जा रहे कथित काले बिल के खिलाफ ग्रामीण स्तर पर जागरूकता अभियान चलाने और चरणबद्ध आंदोलन को मजबूत करने की रणनीति पर चर्चा की गई।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 19 अगस्त 2026, बुधवार को सुबह 11:30 बजे माल्हन पंचायत के लोहरसी बाजार टांड़ में ग्रामीण जागरूकता एवं आंदोलन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान ग्रामीणों को प्रस्तावित बिल के प्रभावों और झारखंड के अधिकार एवं हितों से जुड़े मुद्दों की जानकारी दी जाएगी।

झामुमो नेताओं ने कहा कि इस बिल के कारण राज्य की कई जनकल्याणकारी योजनाओं पर संकट उत्पन्न होने की आशंका है। इनमें मंईयां सम्मान योजना, सर्वजन पेंशन योजना, 200 यूनिट बिजली बिल माफी योजना और मुख्यमंत्री एक्सीलेंस स्कूल जैसी योजनाएं शामिल हैं। नेताओं ने कहा कि ग्रामीणों को जागरूक कर जनहित की योजनाओं एवं झारखंड के अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट करना जरूरी है।

बैठक में जिला उपाध्यक्ष सितमोहन मुंडा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष रंजीत उरांव, छात्रसंघ जिला अध्यक्ष राजेंद्र भगत, अंकित तिवारी, मोहम्मद सरफराज, सुमन सोरेन, रॉबिन उरांव, अश्विनी मिश्रा, सौरभ श्रीवास्तव, रिंकू कुमार, रतनु गंझू, बबलू राही, सुधीर गंझू, मुखदेव गोप, केशर सिंह, शंकर टाना भगत, कमेश उरांव, पंकज राम, निरंजन गंझू, अबुल अंसारी, मोहम्मद अख्तर, देव ओझा एवं आयुष भगत समेत पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मनोज चौधरी ने माल्हन पंचायत के ग्रामीणों से 19 अगस्त को लोहरसी बाजार टांड़ पहुंचकर जागरूकता एवं आंदोलन कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की।

रिपोर्टर : बब्लू खान 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.