पारिवारिक विवाद में दो युवकों ने आत्महत्या का किया प्रयास, रिम्स रेफर

बालूमाथ :  प्रखंड क्षेत्र में पारिवारिक विवाद से जुड़ी दो अलग-अलग घटनाओं में दो युवकों ने आत्महत्या का प्रयास किया। दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया। पहली घटना बालूमाथ थाना के नगड़ा निवासी मिथुन गंझू 25 वर्ष पिता जेठू गंझू ने पारिवारिक विवाद के बाद  जहरीला पदार्थ खा लिया। इसकी जानकारी मिलते ही परिजन आनन-फानन में उसे अचेता अवस्था में बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया। जहां चिकित्सक डॉ. चंदन कुमार के द्वारा उपचार किया।  वही स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया। वहीं, दूसरी घटना बरियातू थाना के फुलसू,  निवासी सुनील साव 30 वर्ष पिता नरेश साव ने पारिवारिक विवाद के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना के बाद परिजन उसे लेकर बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचा। जहां चिकित्सक डॉ. चंदन कुमार के द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे भी बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि घर में मामूली बात को लेकर विवाद हुआ था और गुस्से में आकर वह घर में रखे रस्सी के सहारे फांसी लगा लिया। चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

रिपोर्टर : मो० अरबाज

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.