लातेहार भूसूर पंचायत में झामुमो का जागरूकता अभियान, केंद्र सरकार के कानूनों के खिलाफ ग्रामीणों को किया जागरूक
लातेहार : केंद्र सरकार द्वारा पारित कानूनों के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) लातेहार प्रखंड के भूसूर पंचायत में गुरुवार को जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व झामुमो नेता अरुण दुबे एवं प्रभात कुमार ने किया।
इस दौरान झामुमो कार्यकर्ताओं ने पूरे पंचायत क्षेत्र का भ्रमण कर ग्रामीणों को केंद्र सरकार के कानूनों और उसके संभावित प्रभावों की जानकारी दी। नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार खनिज संपदाओं पर राज्य के अधिकारों को कमजोर करने का प्रयास कर रही है, जिससे झारखंड के हक और अधिकार प्रभावित होंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता झामुमो प्रखंड अध्यक्ष आर्सेन तिर्की ने की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा संगठन के अभियान से जुड़ने की अपील की।
मौके पर वासुदेव यादव, अंकित पाण्डेय, विशाल कुमार, रिंकु कच्छप, अशोक यादव, हनुमान अग्रवाल, विनय प्रसाद, बलराम उरांव, मनोज उरांव, संजीत राम, विपिन कुमार, रुकेश प्रसाद, निलय गुप्ता समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : बबलू खान
No Previous Comments found.