शोकाकुल परिवार से मिले महेश सिंह, जताई गहरी संवेदना
लातेहार : नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह ने नगर पंचायत अंतर्गत पहाड़पुरी निवासी गुड्डू भुईया की धर्मपत्नी के निधन की दुःखद सूचना पर उनके आवास पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की और अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।
उन्होंने इस कठिन समय में परिवार को हर संभव सहयोग एवं मदद का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर गढ़वा जिला प्रभारी सह पूर्व जिला अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह , मंडल प्रभारी पंकज यादव भाजपा नेता नागमणि कुमार सहित नगर पंचायत के पदाधिकारी एवं प्रखंड के कर्मी उपस्थित रहे।
दुःख की इस घड़ी में हम सभी शोकाकुल परिवार के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं परिजनों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।
रिपोर्टर : बब्लू खान
No Previous Comments found.