लातेहार जिले के सभी थाना परिसरों में थाना दिवस का आयोजन, 33 मामलों में 26 का निष्पादन
लातेहार : जिले के सभी थाना परिसरों में थाना दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को लेकर आवेदन प्रस्तुत किए।
थाना दिवस के दौरान भूमि संबंधित 27, महिला संबंधित 04 एवं अन्य 02 सहित कुल 33 मामले प्राप्त हुए। इनमें से 26 मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया गया, जबकि शेष मामलों के निष्पादन की प्रक्रिया जारी है।
आयोजन के दौरान अपने-अपने क्षेत्र के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ), अंचल अधिकारी (सीओ) एवं थाना प्रभारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने लोगों द्वारा प्रस्तुत आवेदनों एवं शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित मामलों के त्वरित एवं नियमानुसार निष्पादन की दिशा में कार्रवाई की।
थाना दिवस का उद्देश्य पुलिस एवं प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए आम लोगों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान सुनिश्चित करना है। इस दौरान अधिकारियों ने लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए थाना दिवस में आवेदन देने तथा प्रशासन के साथ सहयोग करने की अपील की।
रिपोर्टर : बब्लू खान
No Previous Comments found.