सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई राजीव गांधी जयंती
चंदवा : स्थानीय पथ निर्माण विभाग के विश्रामागार परिसर में प्रखंड कांग्रेस कमिटी की ओर से स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई,कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष असगर खान के नेतृत्व में लोगों ने द्वीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित की।
असगर खान ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी ने भारत को विश्व पटल पर अलग पहचान दी थी।उनकी शहादत नहीं होती तो विश्व में भारत आज विश्व शक्ति होती।
रामयश पाठक ने कहा कि स्वर्गीय गांधी के नहीं रहने से भारतवर्ष को काफी नुकसान हुआ है।निर्मल भारती एवं अजमतउल्ला अंसारी,श्री राम शर्मा ने स्वर्गीय राजीव गांधी को भारत का सर्वश्रेष्ठ लीडर करार दिया।इस अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा लोगों को मिठाइयां खिलाकर जन्म दिन मनाया गया।
मौके पर अख्तर अंसारी,संतोष साहू ,रीझ रूस पॉल एक्कागिद्दों खाखा,सागर प्रजापति, बिगन साहू,तेजू उरांव,मनोज साहू ,सद्दाम खान,कैलाश बैठा,बालाजी उरांव, छठन राम,अमित कुजूर अनेकों लोग शामिल रहे।
रिपोर्टर : बब्लू खान
No Previous Comments found.