सौंडिक जायसवाल समाज ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर दिवंगतजनों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

लातेहार :  सौंडिक जायसवाल समाज की ओर से गुरुवार को बुध बाजार स्थित शिव मंदिर परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रमोद साहू ने की। सभा में समाज के दिवंगत सदस्यों स्व. राजकुमार साहू (राजू), स्व. प्रमिला देवी एवं स्व. केदार साहू को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके योगदान और सामाजिक सरोकारों को याद किया गया।

सभा में स्व. राजकुमार साहू (राजू) के योगदान को याद करते हुए वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने कम समय में व्यवसाय और समाज के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई थी। व्यापारिक गतिविधियों के साथ-साथ वे सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे। उनके निधन को समाज के लिए बड़ी क्षति बताया गया।

वहीं समाज के सक्रिय सदस्य प्रशांत कुमार साहू की माताजी स्व. प्रमिला देवी के निधन पर भी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उनका निधन 60 वर्ष की आयु में हुआ था। इसके अलावा सरोज नगर निवासी स्व. केदार साहू के निधन पर भी समाज के लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।

अध्यक्षीय संबोधन में प्रमोद साहू ने कहा कि इन सभी व्यक्तित्वों का निधन पूरे समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। व्यवसाय जगत में योगदान देने वाले तथा सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में रुचि रखने वाले ऐसे व्यक्तित्व बहुत कम मिलते हैं। उन्होंने कहा कि इस क्षति की भरपाई करना संभव नहीं है।

श्रद्धांजलि सभा में श्याम करण साहू, राम बाबू, पवन कुमार गुप्ता, महेंद्र प्रसाद गुप्ता, नरेश प्रसाद गुप्ता, सतेंद्र साहू, राजकुमार साहू, अजय प्रसाद, सतीश प्रसाद, दिनेश साहू, धनेश साहू, वीरेंद्र प्रसाद, विक्की कुमार, मोनीश, दिलीप कुमार टुन्नू, अनिल गुप्ता, उदय प्रसाद गुप्ता, राम जी प्रसाद, बहादुर, मनोज प्रसाद, मिथिलेश कुमार, राम कृष्ण मिश्रा, विकास कुमार, अनुज कुमार, गोपाल जायसवाल, संटू कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : बबलू खान 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.