मनिका में क्रूरता पूर्वक ले जाए जा रहे 9 भैंस बरामद,तीन गिरफ्तार

लातेहार - मनिका पुलिस अधीक्षक लातेहार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर 19 अगस्त 2026 को मनिका थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी क्रम में लाल रंग के डीसीएम मालवाहक ट्रक संख्या JH05DE-4896 की जांच की गई। ट्रक के पीछे बने डाले में 9 भैंसों को कथित रूप से क्रूरता पूर्वक लोड कर परिवहन करते हुए बरामद किया गया। बरामद पशुओं को चिकित्सीय जांच के लिए भेजा गया। मामले में पुलिस ने सोनू कुमार (26 वर्ष), पिता बबन यादव, ग्राम अकड़ही टोला आंगरा, थाना अगियांव बाजार, जिला भोजपुर तथा विकास कुमार (26 वर्ष), पिता रमेश यादव, ग्राम कढ़सर, थाना नावानगर, जिला बक्सर, बिहार को गिरफ्तार किया। दोनों के विरुद्ध मनिका थाना कांड संख्या 70/2026 दर्ज कर कार्रवाई की गई।

पुलिस ने मामले में आगे कार्रवाई करते हुए संलिप्त अभियुक्त मुन्ना कुमार उर्फ मुन्ना यादव (27 वर्ष) पिता बिरेश यादव,ग्राम रहरगोड़ा,थाना परशुडीह,जिला पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) को भी गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार मामले में जब्त सामानों में डीसीएम मालवाहक ट्रक संख्या JH05DE-4896 में लदी 9 भैंसें शामिल हैं।छापामारी दल में पु०अ०नि० सह थाना प्रभारी विक्रांत कुमार उपाध्याय, स०अ०नि० कमलेश प्रसाद यादव तथा मनिका थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

रिपोर्टर - बब्लू खान 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.