राजीव गांधी की जयंती पर हेरहंज कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धा से किया गया नमन
लातेहार : हेरहंज कांग्रेस कार्यालय में गुरुवार को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष लाडले खान के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में रंजीत भोक्ता, भूषण यादव, जलाल अंसारी, खलील अहमद और अमरेश गंझू सहित कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं अन्य लोग उपस्थित रहे। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष लाडले खान ने कहा कि राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माण के लिए दूरदर्शी सोच रखने वाले नेता थे। उन्होंने देश को 21वीं सदी की ओर ले जाने के लिए युवाओं की भागीदारी, पंचायती राज व्यवस्था और सूचना-प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में महत्वपूर्ण पहल की। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी के विचार और देश के विकास को लेकर उनका दृष्टिकोण आज भी युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। उनकी जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देश की एकता, सद्भाव और विकास के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान राजीव गांधी के विचारों और उनके योगदान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। अंत में उपस्थित लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
रिपोर्टर : बब्लू खान
No Previous Comments found.