बालूमाथ में वाहन जांच अभियान चलाया गया

बालूमाथ :  लातेहार जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल के नेतृत्व में बालूमाथ थाना चौक में शुक्रवार को वाहन जांच अभियान चलाया गया। जिसमें छोटे-बड़े वाहनों की कागजात समेत हेलमेट की जांच की गई। वाहन अभियान के दौरान कई चालकों के पास का इंश्योरेंस फिटनेस समेत कई कागजात नहीं पाए गए। वहीं कई लोगों ने हेलमेट नहीं पहन कर रखा था जिसको लेकर उनसे फाइन की वसूली की गई। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल ने बताया कि कल 48 वाहनों की जांच की गई। जिससे करीब 48000 फाइन की वसूली की गई। उन्होंने बताया कि सड़क सुरक्षा के मद्देनजर उक्त जांच अभियान चलाया गया था। भविष्य में भी यह अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने लोगों से हेलमेट पहन कर वाहन चलाने की अपील भी किया है। मौके पर जिला परिवहन कार्यालय कर्मी ऋषि राज समेत बालूमाथ थाना पुलिस बल के जवान उपस्थित थे।

रिपोर्टर : मो० अरबाज

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.