खेल रही बच्ची को सांप ने काटा झाड फूक के चक्कर में हुई मौत

बालूमाथ :  बालूमाथ थाना क्षेत्र के भगिया ग्राम के शांति टोला में जहरीला सांप काटने से कीर्ति कुमारी 4 वर्ष पिता उपेंद्र मुंडा की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि कीर्ति कुमारी गुरुवार को 11:00 बजे दिन में खेल रही थी ईसी बीच जहरीला सांप ने काट लिया। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि सांप काटने का के बाद बच्ची को परिजनों द्वारा गाँव मे ही  झाड़ फूंक करवा रहा था। जब उसकी स्थिति बिगड़ गई तो शुक्रवार की पहले सुबह 4:00 बजे उसे लेकर बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा। जहां चिकित्सक डॉक्टर दीपक कुमार द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। घटना के बाद परिजनों का रो रो कर  बुरा हाल है।

रिपोर्टर : मो० अरबाज

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.