झोलाछाप चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप,महिला की मौत
लातेहार - बालूमाथ में एक झोला छाप चिकित्सक द्वारा लापरवाही व गलत इलाज करने की वजह से एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। घटना के संबंध में जानकारी देते हुए महिला के पुत्र विजेंद्र गंझु ग्राम जर्री थाना बालूमाथ निवासी ने बताया की उसकी मां कलेश्वरी देवी 55 वर्ष बुटन गंझू की तबीयत खराब थी। जिसका इलाज करने के लिए वह शेरेगडा में स्तिथ क्लीनिक संजीत गुप्ता के पास गया। जहां संजीत गुप्ता ने खुद से इलाज करते हुए कई तरह के ब्लड टेस्ट कराया। और दोपहर 3:00 बजे तक उसे क्लिनिक में एडमिट कर सलाइन की बोतल चढ़ाई। और 3:00 बजे के बाद बोला कि आपका मरीज ठीक हो गया है।उसे जौंडिस हो गया था। और 5800 का मांग किया जिसमें से ₹3800 नगद और ₹2000 बाद में देने की बात कही।जिसके बाद परिजन मरीज को घर लेकर चले गए। जाते समय संजीत गुप्ता ने अपने क्लीनिक से कई तरह की दवाइयां भी दिया। घर जाकर उसके द्वारा दी गई दवाइयां के खिलाने के बाद कोलेश्वरी देवी की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। जिसे लेकर पुनः परिजन महिला को लेकर क्लिनिक पहुंचे। लेकिन वह बोला कि इसका ऑक्सीजन का कमी हो गया इसलिए बालूमाथ अस्पताल ले जाइए। तब परिजन किसी प्रकार रात्रि 8:00 बजे बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर महिला को लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया चिकित्सक दयानंद प्रसाद ने बताया कि मरीज का मौत अस्पताल में आने के पहले हो चुका था। घटना के बाद मृतक के पुत्र विजेंद्र गंझु ने चिकित्सक संजीव गुप्ता पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी लापरवाही से महिला की मौत हुई है। क्योकि उसके द्वारा गलत दवाइयां दे दिया गया। और वह अपना पल्ला झाड़ने हुए रेफर कर दिया। परिजनों ने लातेहार उपायुक्त एवं सिविल सर्जन से मांग करते हुए संजीव गुप्ता पर कार्रवाई की मांग की है। मिली जानकारी के अनुसार संजीत गुप्ता क्लिनिक को शेरेगडा में चलाता है।और उसका लाइसेंस प्राप्त नहीं है।क्लीनिकल एक्ट का रजिस्ट्रेशन भी प्राप्त नहीं है संजीत गुप्ता स्वयं चिकित्सक बनकर भी इलाज करता है। और लैब टेक्नीशियन बनाकर वहां ब्लड की जांच भी करता है। और फार्मासिस्ट बनाकर दवा भी अपने पास से ही देता है। इसके लिए तीनों कार्य हेतु उसके पास ना तो कोई डिग्री है ना ही परमिशन है। इस संबंध में सिविल सर्जन लातेहार राजमोहन खालको ने बताया की इस संबंध में बालूमाथ प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अशोक कुमार को निर्देश दिया गया है मामले की जांच कर दोषी चिकित्सक के विरुद्ध कार्य की जाएगी।
रिपोर्टर - मो० अरबाज
No Previous Comments found.