27 अगस्त की पर्यावरण जनसुनवाई रद्द कराने को लेकर ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, पांच गांवों में हुई बैठक
लातेहार - बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र के धांधू नार्थ परियोजना एलएलसी कंपनी से संबंधित आगामी 27 अगस्त को प्रस्तावित पर्यावरणीय जनसुनवाई को रद्द कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने रविवार को बैठक किया। धाधू, भैसादोन, हेमपुर, चितरपुर और नावाडीह गांव में अलग-अलग ग्राम प्रधानों की अध्यक्षता में बैठक आयोजित कर जनसुनवाई का विरोध करने का निर्णय लिया गया। बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि जनसुनवाई महज औपचारिकता नहीं होनी चाहिए।परियोजना से प्रभावित ग्रामीणों की सहमति, उनकी समस्याओं और अधिकारों को प्राथमिकता दिए बिना परियोजना को आगे बढ़ाना उचित नहीं है। ग्रामीणों ने कहा कि परियोजना से गांव, जमीन, रोजगार, कृषि और भविष्य पर व्यापक प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए जनसुनवाई से पहले उनकी सभी आपत्तियों और मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाना आवश्यक है।ग्रामीणों ने कहा कि 27 अगस्त को प्रस्तावित जनसुनवाई के विरोध में सभी प्रभावित गांवों को एकजुट किया जाएगा। प्रशासन से भी जनभावनाओं को देखते हुए जनसुनवाई कार्यक्रम रद्द करने की मांग की गई। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि मांगों पर गंभीरता से विचार होने तक परियोजना के खिलाफ उनका विरोध जारी रहेगा।
रिपोर्टर - मो० अरबाज
No Previous Comments found.