बनहरदी कॉल ब्लौक बारी पंचायत के रैयतों की हुई अहम बैठक सभी को एकजुट रहने की अपील - ग्राम प्रधान

लातेहार - चंदवा बारी पंचायत के रैयतों की एक अहम बैठक ग्राम प्रधान रोबिन उरांव की अध्यक्षता में पंचायत भवन बारी में रखी गई जिसमें सभी रैयतों को पुनः पूर्व की तरह सभी को एकजुट रहने की अपील की गई कोल परियोजना से होने वाली गंभीर समस्यायों से निजात मिले इस पर गहन चर्चा की गई बैठक के दौरान वक्ताओं ने मूल रूप से ज़मीन सुधार संबंधी समस्याओं पर बात रखा सभी रैयत ज़मीन त्रुटि को लेकर वर्षो से चककर लगा कर हैरान और परिशान है ग्रामीणों ने कम्पनी पर आरोप लगाया की बगैर गांव के रैयतों की सहमति से अपना कुछ लोगों को भेज कर गांव में आशान्ति फैलाने का कार्य किया जाता है जिससे ग्रामीणों ने इसका पूर्ज़ोर विरोध करने का मन बना लिया है जब तक ग्रामीणों का मूल समस्या ज़मीन सुधार से सम्बन्धित कार्य नही किया जाएगा तब तक किसी भी प्रकार का कोई भी कार्य बगैर ग्रामीणों के सहमति से किया जाएगा तो उसका पूर्ज़ोर विरोध किया जाएगा !

ग्रामीणों ने सपस्ट रूप से  निर्णय लिया की बगैर ग्राम सभा के निर्णय का छेत्र में किसी प्राकर का कोई कार्य न हो कम्पनी के कुछ चाहिते जों दलाल के रूप में कार्य कर रहे है वैसे लोगों को अपने कार्यों में सुधार लाने का आग्रह किया है गांव के ही कुछ लोग जो कम्पनी के लालच में फंस गये है और उन्हे  गाव में आशान्ति फैलाने के लिए छोड़ दिया गया है वैसे लोगो से सतर्क रहने की लोगों ने अपील की है ! ग्राम प्रधान ने कहा आज की बैठक गांव में पूजन होने के करण संख्या कम थी पर जोश वाही पुराना था  पुनः अगले रविवार की बैठक निर्धारित है जिसमे अधिक लोगों की उपस्तिथ होने की अपील की है दर्जनों रैयत उपस्तिथ थे !

रिपोर्टर - बब्लू खान 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.