बाइक सवार के सामने अचानक बैल के दौड़ जाने से चपेट में आकर हुआ घायल
बालूमाथ : राष्ट्रीय राजमार्ग 22 पर सोमवार को बरनी के समीप बाइक सवार के सामने अचानक बैल के दौड़ जाने से चपेट में आकर बाइक सवार घायल हो गया. मिली जानकारी के अनुसार अपने निजी कार्यों को लेकर बाइक सवार युवक बालूमाथ से बारियातू जा रहा था। इसी दौरान बरनी के समीप अचानक बैल के दौड़ जाने से उसकी चपेट में आ गया. जिससे बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर पड़ा . जिससे उसके दोनों पैरों में चोट लगी है. घायल बाइक सवार युवक की पहचान बरनी निवासी बिहारी राम, 28 वर्ष, पिता बित्तलू राम के रूप में हुई है. घटना के बाद 108 एंबुलेंस की सहायता से घायल बिहारी राम को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉ दीपक कुमार ने प्राथमिक उपचार किया.
रिपोर्टर : मो० अरबाज
No Previous Comments found.