ट्रक एसोसिएशन की बैठक में ट्रकों से लोडिंग के नाम पर रंगदारी का आरोप

बालूमाथ :  बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय स्थित ट्रक ऑनर एसोसिएशन के कार्यालय में मंगलवार को बालूमाथ ट्रक ऑनर एसोसिएशन की एक बैठक रखी गई जिसकी अध्यक्षता संगठन के कमलेश सिंह ने किया। मौके पर जानकारी देते हुए कमलेश सिंह ने बताया कि बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र के मगध कोलियरी में इन दोनों ट्रकों का भाड़ा बढ़ोतरी के नाम पर आंदोलन कर लोडर से कोयला लोडिंग में वृद्धि कर दी गई है। जो पूर्णता अवैध है।कोलियरी क्षेत्र बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र में स्थित है बावजूद इसके हम लोगों को वहां दरकिनार किया जाता है। और पिछले कई बार भाड़ा बढ़ोतरी के नाम पर आंदोलन कर लोडिंग पैसा बढ़ा दिया जाता है। और बाद में भाड़ा पुराना ही रह जाता है इससे ट्रक मालिकों को नुकसान हो रहा है। वहीं कई जगहों पर अवैध वसूली भी की जाती है। किसी भी कोलियरी में लोडर से लोडिंग का पैसा सीसीएल द्वारा तय किया जाता है। कई कोलियरी में तो ₹600 एक ट्रक में लोडिंग करने का पैसा मिलता है। लेकिन इन लोगों ने अवैध कमाई जरिया बनाकर लोडिंग को ₹2000 से 2500 तक कर दिया है। वही हम लोगों के ट्रकों को बाहरी बढ़कर भाड़ा भी कम दिया जाता है। अगर इन सभी मुद्दों पर सीसीएल और वहां के लोडर मालिक रंगदारी वसूलने वबाज नही आते हैं। तो हम लोग बालूमाथ के झारखंड ढाबा के समीप टेंट लगाकर आंदोलन करके गाड़ियों के प्रवेश पर रोक लगा देंगे। वहीं इसको लेकर बालूमाथ थाना एवं अंचलाधिकारी को ज्ञापन भी सौपा जाएगा। मौके पर सुरेश राम, संजय गुप्ता, नामेश्वर गुप्ता, हनी खान, अर्जुन साहू बबलू चौरसिया,अजीत कुमार उर्फ मंत्री, पंकज सिन्हा, पंकज साहू,गिरेंद्र यादव, मो० शमीम बुलेट समेत कई लोग उपस्थित थे।

रिपोर्टर : मो० अरबाज 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.