आकाशीय बिजली (वज्रपात) से तीन पशुओं की मौत, पशुपालक को लगभग 80 हजार रुपये का नुकसान

लावालौंग  : प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बनवार गांव में सोमवार की देर रात तेज बारिश के दौरान हुए वज्रपात की चपेट में आने से तीन पशुओं की मौत हो गई। इस घटना में पशुपालकों को करीब 80 हजार रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। घटना के बाद पशुपालकों में मायूसी है और उन्होंने प्रखंड प्रशासन से उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।जानकारी के अनुसार, पंकज यादव के दो दुधारू पशु तथा भुंधर यादव का एक पशु रोज की तरह घर के समीप ही चर रहे थे। सोमवार की देर रात अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान जोरदार वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में आने से तीनों पशुओं की मौके पर ही मौत हो गई।पशुपालकों के अनुसार, दोनों दुधारू पशु परिवार की आय का महत्वपूर्ण साधन थे।पशुओं की अचानक मौत से उन्हें भारी आर्थिक क्षति हुई है। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पशुपालकों को दी। वहीं, पशुपालकों ने प्रशासन से घटना की जांच कराकर सरकारी प्रावधान के तहत क्षतिपूर्ति राशि उपलब्ध कराने की मांग की है।ग्रामीणों का कहना है कि लगातार बारिश और वज्रपात के दौरान पशुओं की सुरक्षा को लेकर विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।पशुपालकों ने प्रशासन से आपदा राहत के तहत जल्द से जल्द सहायता उपलब्ध कराने की अपील की है, ताकि उन्हें हुए नुकसान की कुछ भरपाई हो सके।

रिपोर्टर : मो0 साजिद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.