अकीदत के साथ निकला ईद मिलादुन्नबी का जुलूस, आपसी भाईचारे का दिया संदेश

लातेहार :  करकट अंसार नगर  में बुधवार को ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर अकीदत और उत्साह के साथ जुलूस निकाला गया। जुलूस का नेतृत्व सदर आरिफ अंसारी वार्ड पार्षद नसरुद्दीन मियां पूर्व सदर अयूब अंसारी ने किया। इसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग शामिल हुए। जुलूस अंसार नगर करकट से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए माको चौक पहुंचा। यहां मुस्लिम धर्मावलंबियों ने फातिहा पढ़ी और देश, समाज की खुशहाली एवं अमन-चैन की दुआ की। इस दौरान नौजवान कमेटी की ओर से जुलूस में शामिल लोगों के लिए ठंडा पानी, फल, मिठाई सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों की व्यवस्था की गई थी। इस अवसर पर पत्रकार बब्लू खान की ओर से   वार्ड पार्षद नसरुद्दीन मियां पूर्व सदर अब्दुल गफूर शमशुल होदा मोहम्मद अलीमुद्दीन अंसारी अख्तर हुसैन मुस्तकीम आशिक अंसारी शमीम मियां अयूब अंसारी अहमद अंसारी जियाउल अंसारी कलीम अंसारी सुल्तान खान शाहिद अंसारी मुस्तफा अंसारी निजाम अंसारी इचाक आशिक अंसारी  तरावड़ीह को पगड़ी पोशी कर सम्मानित किया गया। जुलूस में शामिल कारी इरफान राजा मुफ्ती मुदस्सिर हाफिज अफजल हाफिज जुबेर   नात-ए-पाक पढ़ते हुए पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं और उनके बताए रास्ते पर चलने का संदेश दे रहे थे।

जुलूस के दौरान आपसी भाईचारा, शांति और सौहार्द बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। आयोजकों ने कहा कि ईद मिलादुन्नबी पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस की खुशी में मनाया जाता है। उनका जीवन मानवता, प्रेम, भाईचारे और शांति का संदेश देता है। लोगों ने समाज में एकता और सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया।
मौके पर शाहनवाज मियां शाहबाज मियां शफात मियां शादाब अंसारी शम्स राजा आसिफ अंसारी समीर अंसारी फैजान अंसारी जमशेद अंसारी फिरोज अंसारी समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे। 
जुलूस के दौरान प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था का भी विशेष ध्यान रखा गया।  शांतिपूर्ण माहौल में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

रिपोर्टर : बब्लू खान 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.