हुम्बू की सरज़मीं पर एकजुट होकर मनाया गया ईद मिलाद-उन-नबी

लातेहार - हेरहंज,ईद मिलाद-उन-नबी के मुबारक मौके पर हेरहंज प्रखंड के हुम्बू,चिरू,केड़ू,बिजरा,रोहन तथा अन्य गांवों के लोगों ने हुम्बू की सरज़मीं पर एकजुट होकर इस पवित्र अवसर को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत की। कार्यक्रम में उलमा-ए-किराम एवं हाफिजों ने हज़रत मुहम्मद की सीरत-ए-पाक पर रोशनी डालते हुए उनके जीवन, आदर्शों, इंसानियत, भाईचारे और अमन के संदेश को लोगों तक पहुंचाया। कार्यक्रम के दौरान नात-ए-पाक और कलाम बेहद खूबसूरत अंदाज़ में पेश किए गए।

इस मौके पर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष लाडले खान,नूर मियां,जनाब अंसारी,जुबेर हाफिजी,बारीक हाफिजी,मौलाना सईद,जमील हसन खान,आशिक इलाही,हसीब खान,खलील खान,शौकत खान,मोहम्मद जमाल,जलाल अंसारी,तजमुल हाफिजी,समसाद अंसारी,सलमान अंसारी,अफजल मियां,इम्तियाज अंसारी,रज्जाक अंसारी,पियारुल अंसारी,अयूब अंसारी,अयनुल अंसारी, कलीम अंसारी एवं जलाल मियां सहित विभिन्न गांवों के उलमा,हाफिज और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। ईद मिलाद-उन-नबी के इस आयोजन ने हेरहंज प्रखंड के विभिन्न गांवों के लोगों के बीच एकता,भाईचारे और आपसी सौहार्द की मिसाल पेश की। कार्यक्रम का समापन अमन, शांति और खुशहाली की दुआ के साथ किया गया।

रिपोर्टर - बब्लू खान 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.