भाई के हत्यारे को आजीवन सश्रम कारावास और ₹50000 जुर्माना की सजा
लातेहार : प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शेषनाथ सिंह की अदालत ने सत्रवाद संख्या 193 वर्ष 2025 की सुनवाई करते हुए महुआडांड थाना क्षेत्र के मेराम चंपा ग्राम निवासी जेम्स सारस को अपने ही सगे भाई बसंत सारस की हत्या का आरोप सिद्ध होने पर सश्रम आजीवन कारावास एवं ₹50000 जुर्माना की सजा सुनाया है श्री सिंह की अदालत ने जुर्माना नहीं देने पर एक वर्ष अतिरिक्त सजा का प्रावधान किया है प्रभारी लोक अभियोजक शिव शंकर राम के अनुसार ग्राम मेराम चंपा निवासी बसंत सारस की हत्या उसका ही सगा भाई जेम्स सारस ने गत दो अप्रैल 2023 को कर दिया था मृतक की पत्नी मुनि कुमारी ने महुआडाड थाना कांड संख्या 21/ 2023 दिनांक 2/4/ 2023 को दर्ज कराया था मामले में आरोप पत्र समर्पित होने के बाद अभियोजन के द्वारा कुल 12 गवाहों को अदालत में पेश किया गया कई गवाहो ने हत्या का समर्थन किया श्री सिंह की अदालत ने जेम्स सारस को हत्या का दोषी पाते हुए शुक्रवार को भरी अदालत में उसे सजा सुनाया है मालूम हो मृतक बसंत सारस जंगल से बैल चराने के बाद अपना घर आकर खाना खा रहा था इसी बीच सगा भाई जेम्स सारस और उसमें कहा सुनी होने लगी इसी में जेम्स सारस गुस्से में आ गया और कुल्हाड़ी से मार कर उसकी हत्या कर दिया था
रिपोर्टर : बब्लू खान
No Previous Comments found.