बनवारी साहू महाविद्यालय में डॉ. नरेश कुमार पांडेय बने नए प्रभारी प्राचार्य

लातेहार - बनवारी साहू महाविद्यालय, लातेहार में प्रभारी प्राचार्य के पद पर नए पदाधिकारी की नियुक्ति की गई है। महाविद्यालय के शासी निकाय द्वारा जारी कार्यालय आदेश के अनुसार भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ. नरेश कुमार पांडेय को महाविद्यालय का नया प्रभारी प्राचार्य नियुक्त किया गया है। जारी आदेश के मुताबिक,25 अगस्त 2026 को सांसद एवं चतरा लोकसभा क्षेत्र के सह-अध्यक्ष कालीचरण सिंह की अध्यक्षता में शासी निकाय की बैठक आयोजित हुई थी। बैठक में लिए गए निर्णय के आलोक में डॉ. नरेश कुमार पांडेय की प्रभारी प्राचार्य के पद पर नियुक्ति की गई। महाविद्यालय की सचिव अंजू गुप्ता ने नवनियुक्त प्रभारी प्राचार्य को दो दिनों के अंदर पदभार ग्रहण करने का निर्देश दिया था। साथ ही वर्तमान प्रभारी प्राचार्य प्रो. प्रदीप कुमार तिवारी को डॉ. नरेश कुमार पांडेय को प्राचार्य पद का प्रभार सौंपने तथा संबंधित कागजातों का चरणबद्ध तरीके से हस्तांतरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। वहीं, कार्यकारी प्रभारी प्राचार्य प्रो. बैद्यनाथ महतो को पदभार हस्तांतरण की प्रक्रिया में सहयोग करने के लिए कहा गया था। शासी निकाय के निर्देश के आलोक में डॉ. नरेश कुमार पांडेय ने प्रभारी प्राचार्य का पदभार ग्रहण कर लिया है।

रिपोर्टर - बब्लू खान 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.