हाईवा की धक्का से 15 वर्षीय युवती घायल, रिम्स रेफर
लातेहार - बालूमाथ थाना क्षेत्र के झाबर भगत मोड़ के पास गुरुवार देर रात सड़क हादसे में हाइवा की चपेट में आने से 15 वर्षीय युवती घायल हो गई। घायल की पहचान ममता कुमारी 15 वर्ष पिता आदित्य कुमार ग्राम झाबर थाना बालूमाथ निवासी के रूप में हुई। घटना के संबंध में जानकारी के अनुसार, ममता कुमारी सड़क पार कर अपने घर की ओर जा रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार अनियंत्रित हाईवा ने उसे धक्का मार दिया। हादसे के बाद चालक हाइवा लेकर मौके से फरार हो गया। दुर्घटना में ममता घायल होकर सड़क पर गिर गई। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों और परिजनों की मदद से घायल युवती को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां चिकित्सक चंदन कुमार ने प्राथमिक उपचार किया। युवती की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया।
रिपोर्टर - मो० अरबाज
No Previous Comments found.