मोटरसाइकिल से गिरकर युवक घायल,रिम्स रेफर
लातेहार - बालूमाथ-चतरा मुख्य पथ पर गिद्दी मोड़ के समीप मोटरसाइकिल से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कैलाश गंझू,28 वर्ष पिता मिट्ठू गंझू ग्राम लावालौंग लुटू, चतरा निवासी अपने भाई के ससुराल बारियातू आया हुआ था। जहां से अपने घर लौटने के दौरान गिद्दी मोड़ के पास मोटरसाइकिल से अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पुलिस की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां चिकित्सक दयानंद कुमार के द्वारा प्राथमिक उपचार किया। उपचार के बाद चिकित्सक ने स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया।
रिपोर्टर - मो० अरबाज
No Previous Comments found.