बालूमाथ में भारी बारिश से दो घर गिरे

बालूमाथ : बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र में इन दोनों हो रहे मूसलाधार बारिश की वजह से प्रखंड क्षेत्र के कसयाडीह ग्राम में दो लोगों के घर गिर गए. पीड़ितों में शांति देवी, पति विजय पासी तथा उमा देवी, पति दशरथ चौधरी शामिल हैं. दोनों का घर बारिश के कारण पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे वे बेघर हो गई हैं. घर गिरने के बाद दोनों पीड़ितों को दूसरे के घर में शरण लेकर रहने को मजबूर होना पड़ रहा है. पीड़ित परिवारों ने बताया कि बारिश के कारण उनका आशियाना गिर जाने से रहने और रोजमर्रा की जरूरतों को लेकर काफी परेशानी हो रही है. पीड़ितों ने प्रखंड प्रशासन एवं जिला प्रशासन से क्षतिग्रस्त घर का जायजा लेकर सरकारी प्रावधान के तहत उचित मुआवजा एवं सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है. ज्ञात होगी बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से रुक-रुक कर भारी बारिश हो रही है. जिससे जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है. मामले की सूचना पाकर बालूमाथ मुखिया नरेश लोहरा मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर मुआवजा दिलाने की बात कही.

रिपोर्टर - मो० अरबाज 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.