भाजपा जिला उपाध्यक्ष राकेश दुबे ने सदर अस्पताल पहुंचकर परिजनों से की मुलाकात

लातेहार - सदर थाना क्षेत्र के ललमटिया डैम इलाके में वज्रपात की घटना में दो युवकों की मौत के बाद भाजपा जिला उपाध्यक्ष राकेश दुबे लातेहार सदर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवारों को ढांढस बंधाया। इस दौरान राकेश दुबे ने परिजनों से घटना की जानकारी ली और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने अस्पताल में मौजूद व्यवस्था का भी जायजा लिया।राकेश दुबे ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सिविल सर्जन से तत्काल बातचीत कर मृतकों के शवों का समुचित एवं समय पर पोस्टमार्टम कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही, ताकि परिजनों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा में हुई इस दुखद घटना से परिवारों पर गहरा संकट आया है। ऐसे समय में सभी को संवेदनशीलता के साथ पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा होना चाहिए। उन्होंने प्रशासन से भी पीड़ित परिजनों को नियमानुसार हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने की अपेक्षा जताई।

रिपोर्टर - बब्लू खान 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.