बालूमाथ में बाईक दुर्घटना में युवक घायल

बालूमाथ : बालूमाथ-लातेहार मुख्य पथ पर पाल्ही के समीप रविवार को सड़क दुर्घटना में वकील प्रजापति 35 वर्ष पिता आदित्य प्रजापति ग्राम पांकी, थाना पांकी, जिला पलामू घायल हो गया. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार वकील प्रजापति अपनी पत्नी और बच्चों के साथ ससुराल बालू से बाईक से अपने घर पांकी लौट रहा था। इसी दौरान पाल्ही के पास उनकी बाईक अनियंत्रित होकर एक टेम्पो से जा टकराई. जिसमें वह घायल हो गया, दुर्घटना में उनके साथ मौजूद पत्नी और बच्चों को किसी प्रकार की चोट नहीं लगी है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल वकील प्रजापति को इलाज के लिए बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सक के द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया।

रिपोर्टर : मो० अरबाज 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.