सांसद कालीचरण सिंह ने मृत्युंजय पांडे को सदर थाना क्षेत्र का सांसद प्रतिनिधि किया नियुक्त
लातेहार - चतरा लोकसभा क्षेत्र के सांसद कालीचरण सिंह से आज औपचारिक मुलाकात के दौरान ग्राम मुरुप निवासी मृत्युंजय पांडे को सदर थाना क्षेत्र के लिए सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया गया। नियुक्ति के बाद मृत्युंजय पांडे ने सांसद कालीचरण सिंह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सांसद द्वारा उन पर जताया गया विश्वास उनके लिए अत्यंत सौभाग्य और गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि सांसद के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करेंगे।
मृत्युंजय पांडे ने कहा कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने तथा जनसेवा के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे। उन्होंने सांसद द्वारा उन पर किए गए विश्वास के लिए हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।
रिपोर्टर - बब्लू खान
No Previous Comments found.