बारिश भी नहीं रोक सकी आस्था भागवत कथा के लिए निकली भव्य कलश यात्रा

बरवाडीह  - लगातार हो रही बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह में कोई कमी नहीं आई। प्राचीन पहाड़ी मंदिर परिसर में आयोजित होने वाली सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ से पहले मंगलवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। बारिश के बीच निकली इस यात्रा में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।प्रसिद्ध कथावाचक पंडित अनुराग कृष्ण शास्त्री के नेतृत्व में निकली कलश यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए आदर्श नगर स्थित छठ घाट पहुंची। यहां श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ पवित्र जल कलश में भरा। इसके बाद यात्रा वापस प्राचीन पहाड़ी मंदिर कथा स्थल पहुंची।कथा स्थल पर पहुंचने के बाद वैदिक मंत्रोच्चार और विधिवत पूजा-अर्चना के साथ श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन की तैयारियां पूरी की गईं। देर शाम से कथा का शुभारंभ होगा, जहां कथावाचक अनुराग कृष्ण शास्त्री श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत के प्रसंगों का रसपान कराएंगे।कलश यात्रा में पुरोहित बल्लू मिश्रा,पश्चिमी जिला परिषद सदस्य संतोषी शेखर स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार द्विवेदी, बरवाडीह मुखिया कालो देवी, रेखा पाठक, उपासना सिन्हा, निरंजन सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। बारिश के बीच भी यात्रा में उमड़ी भीड़ ने धार्मिक आयोजन को लेकर लोगों की गहरी आस्था और उत्साह को प्रदर्शित किया।

रिपोर्टर - बब्लू खान 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.