घरेलू करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

फतेहपुर :  किशनपुर थाना क्षेत्र के मीनातारा खरखरा गांव में सोमवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। घर में पंखे का प्लग लगाते समय करंट लगने से 38 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई।जानकारी के अनुसार गांव निवासी धर्मराज का पुत्र वेद प्रकाश (38) सोमवार रात करीब 9 बजे घर में रखे पंखे का प्लग बोर्ड में लगा रहा था। इसी दौरान वह अचानक बिजली की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची किशनपुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टर : शारिब कमर 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.