लातेहार थाना पहुंचे सांसद थाना प्रतिनिधि मृत्युंजय पांडेय, प्रभारी अशोक पासवान को सौंपा नियुक्ति पत्र

लातेहार : चतरा सांसद के थाना प्रतिनिधि नियुक्त किए गए मृत्युंजय पांडेय ने बुधवार को लातेहार थाना पहुंचकर थाना प्रभारी अशोक पासवान से मुलाकात की और अपना नियुक्ति पत्र सौंपा। इस दौरान उन्होंने महिला थाना प्रभारी दीपाली महाली से भी शिष्टाचार मुलाकात की।

मुलाकात के दौरान सांसद थाना प्रतिनिधि मृत्युंजय पांडेय ने थाना प्रभारी अशोक पासवान को वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। थाना प्रभारी ने क्षेत्र की जनता की समस्याओं के समाधान तथा हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। सकारात्मक सहयोग और भरोसे के लिए मृत्युंजय पांडेय ने थाना प्रभारी के प्रति आभार जताया।

उन्होंने कहा कि सांसद थाना प्रतिनिधि के रूप में क्षेत्र की जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने और उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

मौके पर ग्रामीण अयोध्या सिंह, श्री रामप्रवेश पांडेय, लातेहार निवासी विजय अग्रवाल सहित कई गणमान्य एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी उपस्थित लोगों ने सांसद थाना प्रतिनिधि मृत्युंजय पांडेय को शुभकामनाएं दीं।

रिपोर्टर : बब्लू खान 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.