सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल, रिम्स रेफर
बालूमाथ : बालूमाथ थाना क्षेत्र के जोगियाडीह ग्राम के समीप बाइक दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों की पहचान जोगियाडीह ग्राम निवासी किशुन उरांव 20 वर्ष पिता सुनील उरांव एवं बारियातू प्रखंड के चेडरा गांव निवासी रोहित उरांव 22 वर्ष पिता राजेंद्र उरांव के रूप में हुई है. स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार दोनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर मिशन से बालूमाथ की ओर आ रहे थे. इसी दौरान जोगियाडीह मोड़ के समीप बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. दोनों युवक घायल हो गया, घटना के बाद झामुमो प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप गंझू एवं चेताग पंचायत के पंचायत समिति सदस्य पिंटू नायक के सहयोग से दोनों घायलों को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. जहां चिकित्सक दयानंद कुमार ने प्राथमिक उपचार किया. स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज हेतु रिम्स रेफर कर दिया गया.
रिपोर्टर : मो० अरबाज
No Previous Comments found.