उपायुक्‍त की बड़ी कार्रवाई: मनिका बीपीओ व दो कंप्‍यूटर आपरेटर हटाये गये, पांच मेटों पर प्राथमिकी

लातेहार :  जिले में एनएमएमएस (National Mobile Monitoring System) के माध्यम से श्रमिकों की उपस्थिति दर्ज करने में फर्जी उपस्थिति एवं अन्‍य फ्रॉड फाये गये हैं. इसे ले कर उपायुक्‍त संदीप कुमार ने बड़ी कार्रवाई की है. जानकारी केे अनुसार जिले में कुल 6709 फोटो सत्यापन हेतु मामले सामने आए हैं. इनमें से 6595 को रिजेक्ट कर दिया गया है. जबकि  75 को स्‍वीकार किया गया है. 39 मामले स्‍वीकृत व अस्‍वीकृत के लिए लंबित हैं. सबसे अधिक मामले प्रखंंड मनिका में 3443 तथा महुआडांड़ में 2051 पाए गए हैं. इस अनियमितता को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी के निर्देश पर प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, मनिका को प्रखंड मनिका से हटाते हुए जिला कार्यालय में प्रतिनियुक्त किया गया है.  सभी संबंधित मेट को कार्य से हटाते हुए उनका लॉग इन आईडी रद्द कर दिया गया है. प्रखंंड मनिका में पांच मेटों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है जबकि प्रखंंड महुआडांड़ में मेट पर प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है. दो कम्प्यूटर ऑपरेटरों को कार्य से हटाया गया है. सभी संबंधित ग्राम रोजगार सेवक से स्पष्टीकरण पूछा गया है एवं उन पर अर्थदण्ड लगाया गया है. इसके अलावा आगे की जांच एवं कार्रवाई जारी है. उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि सरकारी योजनाओं में किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी, फर्जीवाड़ा एवं लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. मनरेगा में पारदर्शिता बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है.

रिपोर्टर : मो० अरबाज

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.