एस एस बी के द्वारा आयोजित बीस दिवसीय मोटरसाइकिल रिपेयरिंग प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन
लावालौंग : प्रखण्ड में स्थित सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की ओर से आयोजित बीस दिवसीय मोटरसाइकिल रिपेयरिंग प्रशिक्षण शिविर का समापन गुरुवार को हो गया। शिविर में युवाओं को मोटरसाइकिल की मरम्मत एवं तकनीकी कार्यों का प्रशिक्षण दिया गया।समापन समारोह में कंपनी के कमांडेंट ऐनेन्द्र मनी सिंह एवं द्वितीय कमान अधिकारी प्रकाश चंद्र दास, बीडीओ सह सीओ विपिन कुमार भारती, मुखिया नेमन भारती, प्रधानाध्यापक अशोक कुमार पासवान एवं मुकेश यादव ने संयुक्त रूप से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवाओं के बीच प्रमाण पत्रों का वितरण किया। इस दौरान अतिथियों ने युवाओं को प्रशिक्षण का लाभ उठाकर स्वरोजगार से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।वक्ताओं ने कहा कि इस तरह के कौशल विकास प्रशिक्षण से युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और वे आत्मनिर्भर बन सकेंगे। एसएसबी की ओर से आयोजित इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की। समारोह में एसएसबी के जवानों सहित स्थानीय लोग और प्रशिक्षणार्थी मौजूद रहे।
रिपोर्टर : मो0 साजिद
No Previous Comments found.