MMDR बिल 2026 के विरोध में चंदवा में JMM का धरना 7 सितंबर को, प्रखंड मुख्यालय पर जुटेंगे कार्यकर्ता

चंदवा : झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) केंद्रीय कार्यालय, रांची के निर्देश पर MMDR बिल 2026 के विरोध में पूरे झारखंड के प्रखंड मुख्यालयों में एक दिवसीय धरना आयोजित किया जाएगा। इसी क्रम में लातेहार जिला अध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव के निर्देश पर चंदवा प्रखंड में भी 7 सितंबर 2026, सोमवार को प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

JMM चंदवा प्रखंड अध्यक्ष मनोज चौधरी ने बताया कि धरना सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा। कार्यक्रम में केंद्रीय समिति के सदस्य, जिला कमेटी के पदाधिकारी व सदस्य, प्रखंड एवं पंचायत समिति के पदाधिकारी, बूथ स्तर के कार्यकर्ता सहित पार्टी के सभी सम्मानित कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है।

पार्टी नेताओं के अनुसार यह धरना झारखंड के अधिकार, हित और प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा तथा MMDR बिल 2026 के विरोध में आयोजित किया जा रहा है। JMM ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर धरना कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया है।

रिपोर्टर : बब्लू खान 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.