समाहरणालय सभागार में जिला शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित, उत्कृष्ट कार्य करने वाले 23 शिक्षक सम्मानित
लातेहार : शिक्षक दिवस के अवसर पर आज समाहरणालय सभागार में जिला शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त संदीप कुमार द्वारा भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।
समारोह में जिले में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य, नवाचार, प्रशिक्षण, शैक्षणिक सामग्री निर्माण, FLN एवं NIPUN, कंटेंट डेवलपमेंट, मास्टर ट्रेनर, स्कूल लीडरशिप तथा प्रश्नपत्र निर्माण सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कुल 23 शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
जिला शिक्षक उत्कृष्टता सम्मान के तहत रूबी बानो (RK+2 HS Balumath), राजेश चंद्र गुप्ता (PM SHRI Residential HS Netarhat) एवं धर्मेंद्र कुमार उपाध्याय (UPG +2 High School Garu) को राज्य स्तरीय पुरस्कार हेतु नामित किया गया है।
वहीं जिला शिक्षक योग्यता सम्मान के अंतर्गत मेधा रानी, मो. इमरान आलम, कुंदन प्रसाद, उत्तम कुमार पांडेय, राजेश कुमार, कुमारी अनामिका, अभिमन्यु कुमार, आलोक कुमार, अनुपा मिंज, राजीव रंजन कुमार, ज्योति कुमार सिंह, चंदन कुमार, नंददेव राम, मनीष कुमार, रूबी कुमारी, बिनिता शर्मा, मुकेश साहू, अवंतिका आनंद, सोनाली कुमारी एवं अंजू कुजूर को उनके उल्लेखनीय शैक्षणिक एवं विभागीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त ने सम्मानित शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र के निर्माण की आधारशिला हैं। शिक्षकों की मेहनत, समर्पण और नवाचार से विद्यार्थियों के भविष्य को नई दिशा मिलती है। उन्होंने सभी शिक्षकों से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को और सुदृढ़ करने तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया।
*कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, अपर समाहर्ता सलमान जफर खिजरी, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती मेरी मड़की, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, जिला शिक्षा पदाधिकारी गौतम कुमार साहू, जिला शिक्षा अधीक्षक ऋषिकेश कुमार, शिक्षा विभाग के पदाधिकारी, शिक्षकगण एवं अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित थे।
रिपोर्टर : बब्लू खान
No Previous Comments found.